Breaking News

राजसमन्द / केलवा–आमेट रोड पर सीसी सड़क पर डाली मिट्टी बनी परेशानी, पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रही धूल

केलवा–आमेट रोड पर सीसी सड़क पर डाली मिट्टी बनी परेशानी, पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रही धूल
Rajsamand today March 08, 2026 07:29 PM IST

राजसमंद:केलवा–आमेट रोड पर हाल ही में बनी सीसी सड़क के ऊपर पकाने के लिए जो मिट्टी डाली गई है मिट्टी अब राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर डाली गई मिट्टी पर पानी का छिड़काव नहीं होने से सूखी मिट्टी के गुब्बारे बनकर हवा में उड़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धूल का गुबार फैल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण मिट्टी उड़कर आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच रही है। इससे राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। रात में चलने वाले दो पहिया वाहनों को आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है जिससे कुछ बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वहीं राहगीरों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी को नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया जा रहा है। संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर डाली गई मिट्टी पानी का छिड़काव करवाया जाए, ताकि धूल उड़ने की समस्या से राहत मिल सके।

इनका कहना है :-

सीसी सड़क का कार्य का समय पूरा हो गया है, जल्द ही सड़क से मीठी उठवाई जाएगी।

नवनीत कुमार

पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यकारी अभियंता खण्ड आमेट

RELATED NEWS