हल्दीघाटी की पवित्र माटी से होगा युवा तिलक
भगवत सयोंजक व निलेश, मंगल सिंह सह सयोंजक
राष्ट्रीय अधिवेशन में राजसमंद के 50 कार्यकर्ता होंगे शामिल
राजसमन्द:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 24 से 27 नवंबर के बीच 18 साल के अंतराल के बाद जयपुर राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजस्थान ने पिछली बार 2004 में एबीवीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की थी। परिषद के उदयपुर विभाग सयोंजक किशन गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन की गतिविधियां 21 नवंबर शुरू हो जाएंगी, जिसमें हल्दीघाटी व मानगढ़ धाम से पवित्र माटी लेकर यात्रा राज्य के समस्त महाविद्यालय परिसरों से होकर आयोजन स्थल पहुंचेगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदर्शनी, सत्र का आयोजन, यशवंत राव युवा पुरस्कार वितरण, जयपुर में शोभायात्रा व खुला युवा मंच शामिल होगा, जो 26 नवंबर को अल्बर्ट हॉल में समापन से पहले यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। चार दिन के अधिवेशन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर विचार करेंगे और तुष्टीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा करेंगे। एबीवीपी की राजस्थान इकाई ने पहले से ही सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से एबीवीपी से जुड़े अधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।

जिला सयोंजक देवेश पालीवाल ने बताया की राष्ट्रीय अधिवेशन में चित्तौड़ प्रान्त से महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हल्दीघाटी व मानगढ़ धाम से पवित्र माटी लेकर यात्रा निकलेगी हल्दीघाटी यात्रा के संयोजक के रूप में भगवत सिंह चारण, सहसंयोजक निलेश पालीवाल और मंगल सिंह को बनाया गया। यात्रा 21 को प्रारम्भ होकर 25 तक आयोजन स्थल पहुंचेगी इस दौरान रास्ते में आने वाले समस्त महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसर में परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा माटी का पूजन होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन की शोभायात्रा व खुला मंच आयोजन में राजसमंद जिले के 50 कार्यकर्ता शामिल होंगे। हल्दीघाटी यात्रा आयोजन को लेकर आयोजन में जिला समिति सदस्य महेश यादव, पहलवान सालवी, पूजा पालीवाल, विक्रम सिंह चौहान, जयेश पालीवाल, गुंजन शर्मा, गोपाल कुमावत, अजय सिंह, सोहनी चदाणा सहित कई इकाईयों के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए है।

