Breaking News

राजसमन्द / राष्ट्र की प्रदक्षिणा कार्यक्रम देश के 225 स्थानों से एक साथ तय समय पर प्रारम्भ

राष्ट्र की प्रदक्षिणा कार्यक्रम देश के 225 स्थानों से एक साथ तय समय पर प्रारम्भ
Rajsamand today May 22, 2022 04:23 PM IST

 पहली बार ऐसा आयोजन ॐ की आकृति बनाई ओर देश की हुई प्रदक्षिणा 

 

 

राजसमन्द:- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत क्रीड़ा भारती द्वारा देश भर में एक साथ एक ही समय प्रातः 8:56 पर राष्ट्र की प्रदक्षिणा की गई , देश भर के 225 स्थानों से वाहन रैली निकाली गई तथा देश के मध्य में ॐ की आकृति बनाई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हितेश पालीवाल ने बताया कि राजसमन्द में राष्ट्र प्रदक्षिणा रैली बजरंग चौराहा से तय समय पर रैली के रुप में प्रारम्भ होकर अपने गंतव्य स्थान पर पूर्ण हुई , सर्व प्रथम बजरंग मंदिर में पूजा आरती एवम भारत माता की आरती की गई उसके बाद सम्मान सहित राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी फतेहचंद श्यामसुखा, एवम भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहट एवम क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख अनिरुध्द सिंह थे ,इस दौरान फतेहचंद श्यामसुखा ने बताया कि ऐसा आयोजन देश में पहली बार हो रहा है ऐसे में आयोजन की सेटेलाइट मैपिंग भी की गई। क्रीड़ा भारती हर बच्चा खेल से जुड़े निरोगी रहें साथ ही बच्चों में संस्कार का निर्माण करना क्रीड़ा भारती का काम है। राष्ट्र प्रदक्षिणा रैली बजरंग चौराहा, सेवाली, केलवा, मादड़ी, गोमती, चारभुजा होते हुए नाडोल पहुँच कर संम्पन हुई। उस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम सयोंजक गोपाल गुर्जर , विश्व हिंदू परिषद के भगवती लाल पालीवाल, प्रदीप खत्री , पसुन्द सरपंच अयन जोशी , भाजयुमो जिला मंत्री गिरीश पालीवाल  , पार्षद चंपालाल कुमावत , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से विभाग सयोंजक किशन गुर्जर, जिला सयोंजक भगवत सिंह, युवा नेता नीलेश पालीवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष आकाश सहलोत, प्रकाश जांगिड़ ,जयेश पालीवाल, ललित पालीवाल, कार्तिक बापडोत, जतिन सेन, विशाल पालीवाल, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 राष्ट्र प्रदक्षिणा स्वरूप में खास

• देश भर के 225 स्थानों से प्रातः 8:56 पर प्रारम्भ हुआ।

• एक ही दिन में मात्र तीन घंटो में कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

• प्रदक्षिणा में सबसे आगे खुली जीप में भारत माता चित्र व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रहा। 

• जहां से यात्रा निकाली निकलेगी वहां के क्रांतिकारियों के चित्र। 

• तीन घंटे में पूरे देश के अधिकतम गांवो व शहरों तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उद्बोधन हुआ।

RELATED NEWS