Breaking News

राजसमन्द / प्रधानमंत्री जनधन योजना महिला खाताधारकों के जून माह के भुगतान के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी

प्रधानमंत्री जनधन योजना  महिला खाताधारकों के जून माह के भुगतान के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 03, 2020 09:37 PM IST

राजसमन्द 3 जून/ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज योजना के अंतर्गत जन धन योजना की महिला खाताधारकों के बैंक खातों में 500/-रूपये की राशि माह जून 2020 की जमा की जा रही है। यह राशि खाते में अंतिम अंक के आधार पर अलग-अलग तारीखों में निकालने की व्यवस्था की गई है।

      अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए बैंक शाखाओं, एटीएम, बीसी पॉइन्ट पर भीड़ एकत्रित नहीं हो, इसके लिए भुगतान की विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। जिसके तहत जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है उन खातों में सरकार द्वारा माह जून 2020 की  जमा राशि का भुगतान आगामी 5 जून को किया जायेगा। इसी प्रकार जिन खातों का अंतिम अंक 2 या 3 है उन खातों में सरकार द्वारा माह जून 2020 की  जमा राशि का भुगतान 6 जून को, जिन खातों का अंतिम अंक 4 या 5 है उन खातों में सरकार द्वारा माह जून 2020 की  जमा राशि का भुगतान 8 जून को, जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है उन खातों में सरकार द्वारा माह जून 2020 की  जमा राशि का भुगतान 9 जून को तथा जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है उन खातों में सरकार द्वारा माह जून 2020 की  जमा राशि का भुगतान 10 जून को किया जायेगा।

      उन्होंने बताया कि 10 जून के पश्चात् कोई भी लाभार्थी किसी भी कार्यदिवस पर बैंक शाखाओं, एटीएम, बीसी पॉइण्ट पर जाकर भुगतान प्राप्त कर सकती हैं। खाते में राशि जमा होने के बाद सरकार की ओर से वापिस नहीं ली जावेगी।

RELATED NEWS