• विज्ञान से महान आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण
• महान वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी आगे बढ़े
राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वास्थ्य संस्थान नेहरू युवा केंद्र संगठन राजसमंद द्वारा शहर के वीर सावरकर मार्ग स्थित शहीद स्मारक पर विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. सी वी रमन की छवि पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआरके कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किशन गुर्जर थे। मुख्य वक्ता नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल थे। मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किशन गुर्जर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश के महान वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान अनुसंधान एवं विकास का आधार है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल ने कहा कि रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने, कृषि और औद्योगिक उत्पादों को बढ़ाने, देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और एक महान आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए विज्ञान का उपयोग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। भारत की एक महान वैज्ञानिक परंपरा रही है। वैदिक काल से ही भारतीय समय की गणना कर सकते थे। आर्यभट्ट जैसे खगोलविद, महर्षि चरक जैसे आयुर्वेद के विद्वान, नागार्जुन जैसे रसायनज्ञ और महर्षि कणाद जैसे भौतिक विज्ञानी भारत ने दुनिया को दिए हैं। इस अवसर पर कार्तिक बापडोत, अनुराग यादव, प्रवीण भोई, उमेश यादव, हार्दिक माहेश्वरी सहित ग्रामीण युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

