जिले में कोरोनावायरस महामारी के कारण आमजन को भीड़ से बचाने व उनके कार्यों के निष्पादन के लिए महिला जनधन खाताधारकों के लिये बैंक में उपभोक्ताओं के कार्यों के लिए आवश्यक परिवर्तन किए गये हैं।जिला अग्रणी प्रबंधक राजसमंद प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बैंक की महिला जनधन खाताधारकों के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा बिना परेशानी के उनके खातों में सरकार की और से जमा की जाने वाली बी सी /एटीएम से निम्न प्रकार से निकाली जा सकती है।उन्होंने बताया कि जिन खातों का अंतिम अंक जीरो या एक है उनका भुगतान 3 अप्रैल को इसी प्रकार जिन खातों का अंतिम अंक दो या तीन है उनका भुगतान 4 या 5 है उनका भुगतान 7 अप्रैल को जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है उनका भुगतान 8 अप्रैल को तथा जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है। उनका भुगतान 9 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहक अपने खाता नंबरों का आखरी अंक देखकर। बैंक बीसी एटीएम में पैसा निकालने को जाएं जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो।

