Breaking News

राजसमन्द / आधार लिंक नहीं तो राशन नहीं

आधार लिंक नहीं तो राशन नहीं
Rajsamand today November 19, 2020 09:10 AM IST

 राजसमन्द 18 नवम्बर /भारत सरकार की वन नेशन व राशन कार्ड योजना के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के सभी लाभार्थियों के आधार नम्बर अब उनके राशानकार्ड के साथ लिंक होना आवशयक है। इस खाद्य विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानदारों के माध्यम से ई मित्रों पर उपभोक्ताओं के राशनकार्ड आधार नम्बर से लिंक कराने के निर्देश प्रदान किए है।

 

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि यह कार्य जिले के सभी ई-मित्रों पर निःशुल्क किया जा रहा है। इस कार्य की एवज में राज्य सरकार प्रत्येक उचित दुकानदार एवं ई-मित्रसंचालक को प्रति आधार सीडिंग हेतु एक-एक रूपए का मानदेय का भुगतान करेगी, जो लाभार्थी 25 नवम्बर तक अपने आधार नम्बर को रा8ानकार्ड से लिंक नहीं कराएंगे, उन्हें माह दिसम्बर का रा8ान प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

 अतः सभी लाभार्थियों से आग्रह है कि वे अपने क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदार के माध्यम से अपने आधार कार्ड को राशनकार्ड से लिंक कराएं तथा जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड आज तक नहीं बनवाया है, वो निकटतम आधार पंजीयन केन्द्र पर जाकर आधार पंजीयन कराएं, जिन उचित मूल्य दुकानदारों अथवा ई-मित्र संचालकों की ओर से कार्य में शिाथिलता बरती जाएगी, उनके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED NEWS