Breaking News

राजसमन्द / कोई भी अधिकारी कार्मिक लापरवाही ना करें - डाॅ तरूण चौधरी राज्य परियोजना निदेषक

कोई भी अधिकारी कार्मिक लापरवाही ना करें - डाॅ तरूण चौधरी राज्य परियोजना निदेषक
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 09, 2020 07:06 PM IST

ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीयों एवं प्रबंधकीय कार्मिको को दियें निर्देष 

कोरोना रोकथाम को लेकर समुचे राज्य में एपिडेमिक एक्ट लागु है और इस समय किसी भी चिकित्सा अधिकारी एवं कार्मिको बहानेबाजी एवं लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जायेगी। कोई भी लापरवाही करता है तो कड़ी कार्यवाही के लियें तैयार रहें। यह निर्देष राज्य परियोजना निदेषक डाॅ तरूण चैधरी ने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयोें एवं प्रबन्धकीय कार्मिको को सभी ब्लाॅक से प्राप्त कन्टेनमेंट प्लान की समीक्षा करते हुयें दिये।

उन्होंने कहा की कन्टेनमेंट एरीयां में किस तरह घर - घर सर्वे करनी है, टीमो के पास पर्याप्त पर्सनल इक्यूपमेंट की उपलब्धता, आपके पास उपलब्ध मेन पाॅवर का व्यवस्थित उपयोग, उनके मोबाईल नम्बर, तीन दिन में पुरे कन्टेनमेंट एवं बफर ऐरीया की सर्वे पुर्ण करना तथा सर्वे की सुव्यवस्थित रिपोर्टींग तथा प्रतिदिन समीक्षा, उस क्षैत्र में आपातकालीन चिकित्सकीय परिवहन एवं अन्य परिवहन के साधनो का चिन्हीकरण होना आवष्यक है। बैठक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोन उदयपुर के संयुक्त निदेषक डाॅ जुल्फीकार काजी ने सभी चिकित्सा अधिकारीयों को सजगता एवं सर्तकता से कार्य करने कें लियें निर्देषित किया तथा कहा की सभी टीम भावना से कार्य करें।

डाॅ तरूण ने बताया की कन्टेनमेंट माईक्रो प्लान को काफी सुव्यवस्थित एवं सटीक बनायें जिससे सही समय पर सही कार्यवाही की जा सकें तथा कोई चूक नहीं हो। सेवाओं के लियें सही व्यक्ति उपलब्ध हो तथा संचार मे कोई समस्या नही हो। उन्होंने कहा की एम्बूलेंस के वाहन चालको की समयानुसार उपलब्धता तथा उनके मोबाईल नम्बर, चिकित्सा अधिकारीयो एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मोबाईल नम्बर के साथ ही उनके अन्य घर या सदस्य के मोबाईल नम्बर ये सब छोटी - छोटी बातें है लेकिन जरूरी है। उन्होंने कहा की हम भी अपने स्तर पर भरसक प्रयास कर रहें है की कन्टेंनमेंट एरीया में यदि कोई टीम सर्वे कर रही है तो उनके पानी तथा थोडे़ रिफ्रेषमेंट की व्यवस्था को भी प्लान में समेकित कर सकें जिससें दिन भर सर्वे कार्य करने के दौरान ऐसे समय में जब दुकाने बंद है उनको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। 

डाॅ तरूण ने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देषित किया कि वे सभी चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सजग रहने, कन्टेंनमेंट एरीया में कार्य करने के लियें क्या करना तथा क्या नहीं करना है, इसके लियें प्रषिक्षित करें। बैठक में सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर, डीप्टी सीएमएचओं परिवार कल्याण डाॅ पंकज गौड़, जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेष मीणा, डिप्टी सीएमएचओं हैल्थ डाॅ राजकुमार खोलिया एवं सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लाॅक डेटा एन्ट्री आॅपरेटर उपस्थित थें।

RELATED NEWS