केलवा क्षेत्र मे स्थित श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला परिसर में रविवार को श्री राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर जिला शाखा राजसमंद के निर्वाचित जिलाअध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संतो के सानिध्य में रविवार को गौशाला प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गौ माता का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया गया। संतो द्वारा गौ माता को गुड जो कीलापसी भोग खिलाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान गौ सेवा समिति जयपुर के दिनेश गिरी महाराज ने गौ माता की महिमा बताते हुए गौ माता सभी देवताओं का निवास होता है साथ ही गौ माता को निराश्रित छोड़ने से व्यक्ति महापाप के भागीदारी होते हैं गौ माता की रक्षा के लिए जिन संतों ने प्राणों को अर्पण किया वो आज भी अजर अमर है गौ माता के आशीर्वाद व सेवा से मेवाड़ के महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर भी अधीनता स्वीकार नहीं की ।

वेद लक्ष्मणा गौ माता साक्षात कामधेनु है राजा दिलीप को भी इसकी सेवा से संतान की प्राप्ति हुई थी। बड़े-बड़े राजनेताओं ने आज गोचर भूमि को दबा के रखी हुई है गोचर भूमि मुक्त होगी तभी गौमाता सुखी हो पाएगी । संत समागम में मेवाड़ महामंडलेश्वर सीताराम दास महाराज आमेट, महंत योगी प्रकाश नाथ महाराज धोलागढ़ धाम, गोविंद बल्लभ दास महाराज उपाध्यक्ष राजस्थान गौ सेवा समिति जयपुर, हीरापुरी महाराज संरक्षक राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर, रघुनाथ भारती महाराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर, संत प्रकाश दास महाराज निवाई टोंक, साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती, साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती, हरिदास महाराज आड़ावाड़ा, देवदास त्यागी घाने राव , चेतन दास महाराज वणाई आश्रम, संत दास त्यागी झडोल आश्रम, निर्मल राम महाराज रामद्वारा केलवा, अवधूत शरण महाराज गरुड़ शिखर, मुमुक्षु राम महाराज रामद्वारा आमेट, रामदास त्यागी आमेट, बलराम दास कुंवारिया, बालकिशन महाराज समेत कई संतों का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर आशीर्वचन प्रदान किये । विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

प्रदेश में आज कई गौशालाएं संचालित हो रही है। राजस्थान सरकार गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयास कर रही है। इस अवसर पर विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी दिवंगत मां किरण माहेश्वरी के नाम पर पौधा भी लगाया। वही गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष जेठू सिंह ने बताया कि राजसमंद जिले में कई गौशालाएं संचालित हो रही है, कुछ आत्मनिर्भर है और कुछ को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। ऐसे में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। इससे पूर्व खंडा क्रेजी एशोसिएशन द्वारा गौ शाला मे बनाए गए कार्यालय का उद्घाटन संतों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी संतो व गौ भक्तों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डालचंद कुमावत द्वारा किया गया।

