Breaking News

राजसमन्द / नरेगा समय में बदलाव आदेश 20 जुलाई 2022 से प्रभावी रहेगा

नरेगा समय में बदलाव आदेश 20 जुलाई 2022 से प्रभावी रहेगा
Rajsamand today July 19, 2022 08:03 PM IST

 

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत आयुक्त ईजीएस ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग शासन सचिवालय जयपुर के आदेशानुसार नरेगा श्रमिकों का कार्य वर्तमान में समय प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक किया गया था लेकिन जिले में मानसून को देखते हुए अब समय परिवर्तित कर श्रमिकों का कार्य समय प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक कुल 8 घंटे किया गया है जिसमें एक घंटा विश्राम काल सहित निर्धारित किया गया है। यदि कोई समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य के माप मेट के पास उपलब्ध मस्टर रोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकता है। यह आदेश 20 जुलाई 2022 से प्रभावी रहेगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने दी

RELATED NEWS