Breaking News

राजसमन्द / 6 किलो डोडा चुरा ले जाते वृद्ध को किया गिरफ्तार

6 किलो डोडा चुरा ले जाते वृद्ध को किया गिरफ्तार
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora September 21, 2022 06:42 PM IST

राजसमंद। केलवा थाना क्षेत्र की नेशनल हाइवे पर राजसमन्द की तरफ से पैदल आ रहे वृद्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो अफीम डोडा चुरा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी संजय गुर्जर ने बताया कि राजसमंद की तरफ से वृद्ध सिर पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखा, जिस पर वृद्ध ने पुलिस को देख कर भागने लगा, जिस पर पुलिस को शंका होने पर वृद को पकड़ा और कट्टे में देखा तो आरोपी के पास डोडा चुरा पाया। पुलिस आमेट थाना खाखरमाला चौकड़ी निवासी आरोपी रोशनसिंह 64 पुत्र मोहनसिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कुंवारिया थानाधिकारी को सुपुर्द की गई।

RELATED NEWS