भीम में लक्ष्मण सिंह रावत रविवार को सुबह 11:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय पाल भामू, मुकेश आदरा, शंभू सिंह, विकास मीणा, कमला बाई सहित नर्सिंग स्टाफ का कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी की परवाह किए बगैर अनवरत सेवा देने पर उनका सम्मान किया। डॉ रावत ने चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय पाल भामू से केंद्र के संबंधित जानकारी ली। चिकित्सा प्रभारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम एवं एलएचवी की कमी बताइ, वही अस्पताल भवन पुराने भवन में ही संचालित होकर के यहां डॉक्टर्स क्वार्टर नहीं होने की जानकारी दी, जिस पर पूर्व मंत्री ने लसानी ग्राम पंचायत के सरपंच आसुराम मेवाड़ा से इसकी पूरी जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि नए भवन के लिए वित्तीय स्वीकृति अटकी पड़ी हुई है, जिसका मुख्य कारण भवन निर्माण के लिए जगह का नहीं होना है जिसके लिए काम ग्राम पंचायत पांच-सात दिन में उसका पट्टा जारी कर भेज दिया जाएगा। डॉक्टर सिंह ने चिकित्सा कर्मी से और कोई असुविधा हो तो उसकी जानकारी भी चाही, नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि जनता का यहां पूरा सपोर्ट मिलता है तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं मिल रही है। पूर्व मंत्री ने डॉक्टर एवं नर्सिग स्टाफ का आभार व्यक्त किया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह चुंडावत, रणवीर सिंह चुंडावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत, जीवन सिंह, मोहन सिंह सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद थे।

