Breaking News

राजसमन्द / शराब के ठेके पर दुकान के पीछे से शटर तोडकर अन्दर फ्रीज मे और दुकान मे रखी शराब की पेटियों पर चोरो ह्थके किया साफ

शराब के ठेके पर दुकान के पीछे से शटर तोडकर अन्दर फ्रीज मे और दुकान मे रखी शराब की पेटियों पर चोरो ह्थके किया साफ
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 07, 2020 09:23 PM IST

-इन दिनों कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा किये गये लाक डाउन का फायदा उठाकर देवगढ थाने के रामपुरिया शराब के ठेके पर दुकान के पीछे से शटर तोडकर अन्दर फ्रीज मे और दुकान मे रखी शराब की पेटियों पर हाथ साफ कर लिया।हालांकि चोरी किये गये माल का सही आंकलन नही हो पाया है। ठेकेदार के अनुसार गोदाम से पर्ची मिलने पर ही सही स्टाक पता चल पायेगा। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश शुरु कर दी है। ठेकेदार ने बताया कि लाक डाउन के चलते दुकान को सील किया गया है वह सुबह और शाम दुकान पर चेकिंग करने आता है। सुबह जब वह दुकान के पीछे गया तो दुकान का पीछे का शटर टूटा हुआ पाया। इस पर दुकान खोलकर देखा तो उसमे रखा सभी सामान गायब था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपीयों की तलाश मे जुटी है।

RELATED NEWS