Breaking News

राजसमन्द / अन्तिम दिन जिले की आठों पंचायत समितियों से 451 उम्मीदवारों ने भरें 474 नाम निर्देशन पत्र

अन्तिम दिन जिले की आठों पंचायत समितियों से 451 उम्मीदवारों ने भरें 474 नाम निर्देशन पत्र
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 09, 2020 10:02 PM IST

 

 

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020

 

 

अन्तिम दिन जिले की आठों पंचायत समितियों से 451 उम्मीदवारों ने भरें 474 नाम निर्देशन पत्र

राजसमन्द 9 नवम्बर। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020 में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के क्रम में अंतिम दिन 9 नवम्बर, सोमवार को जिले की कुंल आठों पंचायत समितियों से 451 उम्मीदवारों ने 474 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।

पंचायत समितियों के लिये आमेट से 51 उम्मीदवारों ने 51, भीम से 48 उम्मीदवारों ने 48, देवगढ़ से 42 उम्मीदवारों ने 42, देलवाड़ा से 44 उम्मीदवारों ने 45, कुम्भलगढ़ से 38 उम्मीदवारों ने 42, खमनोर से 62 उम्मीदवाराें ने 67, रेलमगरा से 57 उम्मीदवारों ने 63 व राजसमन्द पंचायत समिति से 25 उम्मीदवारों ने 31 नाम निर्देशन पत्र सहित कुल 367 उम्मीदवारों ने 389 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये है।

वहीं अबतक (आदिनांक) तक कुल 451 उम्मीदवारों ने 474 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये है।

 

RELATED NEWS