Breaking News

राजसमन्द / विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को

विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को
Rajsamand today September 30, 2022 08:18 PM IST

राजसमंद :जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर जिला स्तर एवं उपखंड स्तर पर प्रातः 9 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन है। इस अवसर पर अहिंसा एवं शांति निदेशक मनीष जी ने बैठक में कहा मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का सभी को लाभ मिले गांधी दर्शन में सभी योजनाओं का जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रयास करें योजना की पूरी जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए सहयोग की आवश्यकता रहती है

गांधी सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम जिला स्तरीय ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत एवं वार्ड से दो दो सदस्य के नाम जोड़े मुख्यमंत्री ने शांति और अहिंसा निदेशालय की स्थापना 2021 में घोषणा कर दी शांति और अहिंसा के सबको जरूरत है सर्व धर्म की भावना में हर जाति, धर्म  सभी को एक समान समझना है 150 वी जयंती पर जो कार्य नहीं हो सके उनको पूरा करने में सहयोग दें इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचररामचरन शर्मा उपखंड अधिकारी दिनेशराय सापेला अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक नंद लाल मेघवाल जिला कोषाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा सीएमएचओ डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा उपस्थित थे।

RELATED NEWS