Breaking News

राजसमन्द / विधायक सुदर्शन सिंह रावत की अनुशंषा पर भीम कॉलेज को मिला विज्ञान संकाय में एक और सेक्शन विज्ञान की सीटे हुई डबल, छात्र-छात्राओं में दोड़ी खुशी की लहर, विधायक रावत का जताया आभार

विधायक सुदर्शन सिंह रावत की अनुशंषा पर भीम कॉलेज को मिला विज्ञान संकाय में एक और सेक्शन    विज्ञान की सीटे हुई डबल, छात्र-छात्राओं में दोड़ी खुशी की लहर, विधायक रावत का जताया आभार
Rajsamand today राजू सिंह पीपलीनगर September 16, 2020 08:01 PM IST

6 सितम्बर 2020 बुधवार, भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत रावत के अथक प्रयासों से ही भीम देवगढ़ के युवाओं का विज्ञान व वाणिज्य का सपना पूरा हुआ है। विधायक रावत की अनुशंषा से ही प्रदेश की जनकल्याण कारी सरकार द्वारा भीम कॉलेज को विज्ञान व देवगढ़ कॉलेज में वाणिज्य संकाय की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस क्रम में दोनों महाविद्यालयों में प्रवेश का कार्य पूर्ण भी हो चुका है लेकिन सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, भीम में विज्ञान संकाय के साथ एक ही वर्ग की स्वीकृति मिली थी जिसमे 44 सीट गणित व 44 पद जीव विज्ञान स्वीकृत हुए थे। विज्ञान संकाय में छात्रों की रुचि व प्रवेश आवेदनों के अनुरूप छात्र-छात्राओं की मांग पर विधायक रावत की अनुशंषा से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी द्वारा भीम कॉलेज हेतु एक और अतिरिक्त सेक्शन (वर्ग) की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिसका विधायक रावत ने हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। अब भीम कॉलेज में कुल गणित हेतु 88 सीट व जीव विज्ञान हेतु 88 सीट प्राप्त हों गयी है। अब भीम देवगढ़ को विज्ञान संकाय की शिक्षा में प्रवेश हेतु बाहर नही जाना पड़ेगा एवं सभी को भीम कॉलेज में ही सुलभ रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त हों सकेगी।

RELATED NEWS