राजसमंद 11 मार्च । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मुख्यालय के गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में आयोजित की जा रही नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से युवा पीढ़ी को 1857 से लेकर 1947 तक के आजादी से जुड़े आंदोलनों एवं उनके महानायकों के बारे में जानकारी हासिल होगी, जिससे नई पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना विकसित होगी। यह बात आज शुक्रवार को सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरों, उदयपुर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के दुसरे दिन गांधीवादी डॉ महेंद्र कर्णावट ने कही।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं को सही ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया है, जिससे युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी और लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
प्रारम्भ में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के दौरान की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

