Breaking News

राजसमन्द / एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
Rajsamand today ✍️✍️ March 29, 2024 06:17 PM IST

राजसमंद, 29 मार्च। लोकसभा चुनाव के तहत नामांकन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला 4 अप्रैल तक जारी है। शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आरओ द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिला नागौर तहसील मेड़ता सिटी ग्राम कापड़ीवास निवासी श्री नीरू राम कापड़ी पिता श्री हजारी राम उम्र 54 वर्ष ने बहुजन समाज पार्टी से एवं बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपने कुल दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अब तक कुल एक प्रत्याशी द्वारा ही नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। 

31 मार्च 2024 को रविवार का अवकाश होने एवं 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) को वार्षिक बैंक खाता बंद होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक है। 

 

RELATED NEWS