देवगढ़ -ग्राम पंचायत पीपली नगर में गरुवार को मनरेगा के मेटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ ।सरपंच सुरेश भाट ने बताया ग्राम पंचायत पीपलीनगर में मनरेगा का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसको लेकर मेट को ट्रेनिंग दी गई ।साथ ही नरेगा कार्य में कार्य कर रही महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा वह मास्क भी वितरित किए गए ।भाट ने एक और बात कही भीम उपखंड में दूसरे स्थान की ग्राम पंचायत है जिसमें 1100 न लेबर कार्य कर रही हैं। जो एक गांव के लिए बहुत खुशी की बात है, इस मौके पर सुरेश भाट, रोजगार सहायक राज कमल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार हिंगोलीया, समाजसेवी नरेंद्रसिंह नवाकुआं ,ओंकार सिंह भगवान लाल, राजूसिंह छपरा ,कल्याणसिंह, सोहनसिंह , कालू सिंह, हरेंद्र सिंह ,जोरावर सिंह ,किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

