Breaking News

राजसमन्द / तरल एवं कचरा प्रबंधन के निस्तारण के महत्व के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

तरल एवं कचरा प्रबंधन के निस्तारण के  महत्व के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora September 03, 2020 10:40 PM IST

 

    राजसमन्द 3 सितम्बर । जिले में कोविड-19 से बचाव के लिये जन-जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का निस्तारण अतंर्गत पर एक दिवसीय ग्राम स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को ग्राम पंचायत खटांमला के राजस्व गांव धनजी का खेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया।

    कार्यशाला में राज्य सन्दर्भ व्यक्ति राखी पालीवाल द्वारा कोविड-19 पर जन-जागरूकता ओडीएफ प्लस ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सामुदायिक शौचालय निर्माण रख-रखाव कार्यशाला राजसमंद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आत्मा, बामन टुकडा, खटामला, केलवा पंचायत का निरीक्षण कर सामुदायिक शौचालयों का मुल्यांकन किया गया।

    राखी पालीवाल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण में पक्का खड़ा नहीं बना कर दो कच्चे खड़े बनाकर उसका उपयोग कर मल द्वारा सोनाखाद में परिवर्तित होकर आय का स्त्रोत बना सकते हैं साथ ही अपने खेतों पर सोना खाद डलवा कर अच्छी पैदावार ले सकते है।

    कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संस्था प्रधान भगवती लाल पालीवाल द्वारा कोविड-19  संक्रमण बचाव के लिये आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना कर मुंह पर मास्क, 2 गज की दूरी व साबुन से हाथ धोने के लिए कहा गया। इस अवसर पर समाज सेवी मनीष पालीवाल व डीआरजी प्रकाश बोलीवाल ने कार्यशाला में ‘‘स्वच्छता के आयाम’’ पुस्तिका ‘‘घबराएं नहीं सावधान रहें’’ विशेष जन-जागरूकता अभियान के लिये पोस्टर पर चर्चा स्वच्छाग्राहियों के कार्य पर सहभागियों से चर्चा की गई एवं हाथ धोने की विधि के बारे में जानकारी दी।

    प्रशिक्षण के समापन सत्र में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच लहरिलाल पालीवाल, हिम्मत सिंह ने उपस्थित लोगों को ग्राम पंचायत विकास में भागीदारी करने का आह्वान किया। इस कार्यशाला में पंचायत समिति राजसमंद के कनिष्ठ सहायक ललित राजवान. वार्ड पंच. कृष्णा कवर कार्यकर्ता. ग्राम पंचायत  कार्मिक नाथूलाल गुर्जर. कैलाश चंद्र कुमावत. स्वयं सहायता समूह के सदस्य. युवा मंडल के सदस्य विद्यालय के अध्यापक प्रभु लाल कुमावत मोनिका करोतिया ग्राम जल सदस्य सहित ग्रामीण महिला उपस्थित थे।

RELATED NEWS