Breaking News

राजसमन्द / एक शाम राठौड़ी राजा के नाम आयोजित हुई भजन संध्या

एक शाम राठौड़ी राजा के नाम आयोजित हुई भजन संध्या
Rajsamand today ✍️✍️ November 07, 2024 08:09 PM IST

 

राड़ाजी बावजी के चतुर्थ पाठोंत्सव के अवसर हुआ आयोजन 

कलाकारों ने देर रात तक दी भजनों की प्रस्तुतियां 

 

राजसमंद। जिला मुख्यालय पर कांकरोली स्थित शांति कोलोनी में बुधवार को एक शाम राठौड़ी राजा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। राठौड़ी राजा मित्र मंडल की ओर से आयोजित भजन संध्या में भजन गायक कलाकार शंभू धनगर, भेरूजी नरेश राव, ललित सिंह, पुष्प रामावत वैष्णव ने विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक कलाकार शंभू धनगर ने महाराज गजानंद आओ म्हारी सभा में रंग बरसाओ के साथ गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने बड़े अलग ही अंदाज में गाई गुरु वंदना का गायन किया तो शुरुआती दौर में ही भजनों का रस जम गया। 

उन्होंने ने राड़ाजी सरकार..., फूलडा ले आया मालीडा के म्हारे घर आवेला भगवान... की प्रस्तुति दी तो मौजूद भक्तों ने भाव नृत्य कर अपनी हाजरी दी।

इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों ओर दूधियां रोशनी से सजाया गया। भोपाजी अंशुल जैन ने प्रतिमा को शृंगार धराकर भोग धराया। इस दौरान अर्द्ध रात्रि में महा आरती उतारी। उसके बाद फिर से शुरू हुए भजनों के दौर में पुष्प रामावत वैष्णव ने सांवरिया सेठ का गुणगान करते हुए म्हारा सांवरिया सिरमौर थारा बंद दरवाजा खोल...,

सुशील वैष्णव ने सांवरिया सरकार म्हाने दिलादी अब काली गाड़ी थार, मिलवा ने बुलाले मंडफिया दरबार की प्रस्तुति दी।

साथ ही कलाकार शंभू धनगर ने भेरूजी कटे सुता ओ सुख भर नींद, थारा भोपा ने डस गयो कालों नाग...,पेली तो सिमरू ए देवी शारदा ए से माताजी ओर भेरूजी की महिमा का बखान किया। इस दौरान भेरूजी माताजी की सामूहिक झांकी का मंचन किया गया।

कलाकार ललित सिंह ने वेगा वेगा आओ जी राडाजी म्हारे पावना, थारी मूंगी करूला मानवर पधारो म्हारे अंगने सहित कलाकारों ने बालाजी महाराज, भोलेनाथ सहित विभिन्न देवी देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां दी। संचालन डालचंद कुमावत ने किया।

इस दौरान भोपाजी अंशुल जैन, लज़राज सिंह, हरीश पालीवाल, पंकज सिंह, रवि जैन, मनोज पालीवाल, सौम्य जिंदल, राजू पारासर, सोनू कुमावत, दाऊ लाल कुमावत सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED NEWS