देवगढ़ : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में लिंग संवेदीकरण और किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विजयेंद्र नागदा ने की और सामाजिक कार्यकर्ता पेडवुमन भावना पालीवाल मुख्य वक्ता रही । पालीवाल ने बताया की इस विषय पर महिलाओं के प्रति आज भी समाज का नजरिया बहुत ही संकुचित है। माहवारी जैसे विषयों पर बात करना आज भी बुरा माना जाता है गलतफहमियां लंबे अर्से से चली आ रही हैं। लेकिन इन्ही गलतफहमियों को दूर करने के लिए हमें अपनी बेटियों और महिलाओ को जागरुक करना आवश्यक है ज्यादातर लड़कियों को माहवारी आने से पहले इस प्रक्रिया के बारे में पता ही नहीं होता, क्योंकि इस बारे में बात करना अच्छा नहीं माना जाता। यही वजह है कि मुश्किल से भरे इन चार-पांच दिनों में उनकी बुनियादी जरूरत को पूरा करने पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। इसके लिए हम सभी को जागरुक होना और समझना भी होगा मासिक धर्म के बारे में फुसफुसा कर नहीं खुल कर अज्ञानता दूर करने की जरूरत । साथ ही लिंग संवेदीकरण पर चर्चा करते हुए यह भी कहा की किसी
भ समाज या देश में, आर्थिक विकास के प्रमुख कारकों में से एक पूंजी मानव है। यदि हम महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पर्याप्त पहुंच प्रदान नहीं करते हैं, तो हम देश की आधी क्षमता खो देते हैं। बेटियों और महिलाओं के प्रति हमारे दृष्टिकोण में बदलाव लाने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक कि छात्रों को किशोरावस्था में होने वाली समस्या पर चर्चा की स्थानीय विद्यालय की छात्र विधि वैष्णव दृष्टि सिंह आदि छात्राओं के पूछे गए प्रश्नों पर मुख्य वक्ता ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रितु कुमारी ने किया । इस अवसर पर दिव्यांशी कुमारी, मनीषा कँवर, किरण कुमारी, चेत्न्या चुंडावत, जिया नागदा, आर्या जोशी. भूमिका सहित कई छात्राये मोजूद थी

