Breaking News

राजसमन्द / केलवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘एनजीओ मीट एवं प्रेरणा सम्मान’ का आयोजन

केलवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘एनजीओ मीट एवं प्रेरणा सम्मान’ का आयोजन
Rajsamand today March 08, 2026 07:25 PM IST

केलवा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल केलवा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय तेरापंथ भवन में एनजीओ मीट एवं ‘प्रेरणा सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही और समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षिका चंद्रा कोठारी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया।इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रत्ना कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता बताते हुए महिलाओं को समाज में जागरूकता और सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बिंदिया सांखला ने कहा कि यह दिवस महिलाओं की शक्ति, साधना और समर्पण को समर्पित है। उन्होंने महिलाओं से परिवार और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपनी अलग पहचान बनाने का आह्वान किया।समारोह में सायर देवी बोहरा को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन मंत्री प्रिया कोठारी ने किया। वहीं कुसुम सांखला ने सायर देवी बोहरा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगभग 17 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहू को बेटी बनाकर संयम पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।एनजीओ मीट में दो संस्थाओं की महिलाओं ने भाग लिया। स्वच्छ केलवा हरित केलवा संस्थान की बहनों ने कविता व गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए, वहीं राधा कृष्ण मंडल की बहन ने महिला दिवस पर गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा सरिता कोठारी, भावना बोहरा व गीता देवी कोठारी ने भी कविता व गीत के माध्यम से अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में सभी अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। रेखा कोठारी की ओर से शिल्पा कोठारी ने सभी बहनों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन नीरू कोठारी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष किरण कोठारी ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की उपस्थिति सराहनीय रही।

RELATED NEWS