AVB के अध्यक्ष श्री संचय जी जैन, उपाध्यक्ष श्री अशोक जी डूंगरवाल और महामंत्री श्री भीकम चंद जी सुराणा का संगठन यात्रा के तहत भिक्षु भूमि केलवा पदार्पण हुआ। सभी का स्वागत करते हुए स्थानीय समिति अध्यक्षा श्रीमती कुसुम सांखला ने अपनी विगत 4 वषोॅ के कार्यकाल की गति प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सुनियोजित कार्यक्रम के दौरान आदरणीय अध्यक्ष जी ने AVB की भावी योजनाओं और गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अणुव्रत और तेरापंथ के मध्य जो महीन रेखा है उसे स्पष्ट किया। महामंत्री श्री भीकम चंद जी सुराणा ने *अणुव्रत मासिक पत्रिका* और *बच्चों का देश* कॉमिक्स से सभी को अवगत कराया। वर्तमान में चल रहे *Anuvrat Creativity Contest* के बारे में बताया जिसकी रिपोर्ट स्थानीय संयोजिका आरूषी सांखला ने दी।
उपाध्यक्ष जी ने अपने वक्तव्य में निवर्तमान अणुव्रत महासमिति और अणुव्रत विश्व भारती के संशय को स्पष्ट किया। सभा अध्यक्ष श्री लवेश जी मादरेचा, तेयूप अध्यक्ष श्री मुकेश जी कोठारी, तेममं अध्यक्षा श्रीमती बिन्दिया जी सांखला, प्रेक्षा वाहिनी संयोजक श्री देवीलाल जी कोठारी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान भिक्षु विहार समिति अध्यक्ष श्री महेन्द्र कोठारी अपेक्स, तेयूप मंत्री श्री सुमित सांखला, श्री हस्ती कोठारी, श्री ललित मेहता, श्री रूपेन्द्र बोहरा, श्रीमती मंजू कोठारी,श्रीमती सरिता कोठारी, श्रीमती चंचल मेहता, श्रीमती चंदा कोठारी, श्रीमती संगीता कोठारी आदि उपस्थित थे। अंत में सभी का आभार कोषाध्यक्ष श्रीमती मनिषा कोठारी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेममं मंत्री श्रीमती रत्ना कोठारी ने किया। कोरोना काल के दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।

