Breaking News

राजसमन्द / संगठन शक्ति, कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही इस महाअधिवेशन की प्राणवायु हैं : पालीवाल

संगठन शक्ति, कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही इस महाअधिवेशन की प्राणवायु हैं : पालीवाल
Rajsamand today ✍️✍️ September 18, 2023 10:06 PM IST

अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महाअधिवेशन को लेकर बनी समितियां, 500 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे

 

राजसमन्द: पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ द्वारा 24 सितम्बर को होने वाले अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महाअधिवेशन को लेकर महासभा की तेयारी वृहद स्तर पर चल रही है। सोमवार को महासभा के संरक्षक और संस्थापक सदस्य घनश्याम पालीवाल और महामंत्री भंवर पालीवाल के निर्देशन में महाअधिवेशन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम प्रभारी सर्व सहमति से नियुक्त किये गए। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए पालीवाल ने  बताया कि संगठन शक्ति, कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही इस  महाअधिवेशन की प्राणवायु हैं समाज के इस पुनीत कार्य में सभी को दृढ़ इच्छाशक्ति से लगकर आयोजन को सफल बनाना है। पालीवाल, मेनारिया, नागदा समाज के  इस अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महाअधिवेशन में काकंरोली की द्वारकेश वाटिका में 500 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी को संभालेगे। इस अवसर पर आवास व्यवस्था प्रभारी भरत पालीवाल डीप्टी, रमेश पालीवाल सुन्दरचा, पूर्णाशंकर पालीवाल सुन्दरचा, पांडाल व्यवस्था प्रभारी राजेश पालीवाल, ओम पुरोहित कांकरोली, किशन पालीवाल मोरवड, नरोतम पालीवाल डीप्टी, पंजीयन प्रभारी भगवती लाल पालीवाल धर्मेटा, मुकेश मेनारिया खरसान, लक्ष्मी लाल पुरोहित कोशीवाडा, सहयोग विज्ञापन इतिहास समिति प्रभारी संजय पालीवाल, राजेश पालीवाल मंडा, इतिहास विमोचन समिति प्रभारी विजय पालीवाल मंडा, आई टी प्रभारी महेश पालीवाल देवगढ़, भोजन व्यवस्था प्रभारी जगदीश पालीवाल सुन्दरचा, पार्किंग प्रभारी भगवती लाल पालीवाल खमनोर, मनोज पालीवाल भगवान्दा, पेयजल प्रभारी गजेन्द्र पालीवाल प्रतापपुरा, यज्ञ प्रभारी महिला मंडल गायत्री परिवार आदि को नियुक्त किया। बैठक में संगठन मंत्री राम चन्द्र पालीवाल, महासभा के कोषाध्यक्ष गिरिजाशंकर पालीवाल, कार्यालय प्रमुख देवी लाल पालीवाल, बद्री लाल पालीवाल केलवा, राम नारायण पालीवाल, लक्ष्मी लाल पालीवाल, दुर्गा शंकर कुठवाँ, संजय, गोपाल पालीवाल केलवा सहित मातृशक्ति व पालीवाल समाज के प्रबुद्ध जन व युवा उपस्थित थे।

RELATED NEWS