सांसद खेल महाकुंभः के तहत राजसमन्द विधानसभा के राणा राज सिंह मण्डल में आज मण्डल अध्यक्ष गणेश पालीवाल की अध्यक्षता व जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ के मुख्य आतिथ्य में शुरआत हुई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बाहरठ में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे कर खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही साथ ही मोदी सरकार के खेल के प्रति किये कार्यो का उल्लेख किया सांसद खेलकुम्भ प्रतियोगिता के मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगीता में मण्डल की 20 टीमें भाग ले रही है विजेता टीम को जिले स्तर की प्रतियोगिता में मौका दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक भरत पालिवाल, युवा मोर्चा मण्डल राजवीर सिंह, मोड़ी लाल व्यास, सुनील पुरोहित, मुंडोल सरपंच नारायण सिंह राठौड़, नरेश जोशी, दिलीप व्यास ,जगदीश बागोरा ,गिर्राज व्यास सहित मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता व खिलाड़ी उपस्थित थे।

