-आज राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर नगर परिषद सभागार मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रभारीमंत्री उदयलाल आंजना बतौर मुख्य अतिथी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर ने अध्यक्षता की। बैठक के दौरान कांग्रेस के सभी सहयोगी दलों के अध्यक्ष और पदाधिकारीयों ने भी शिरकत की। सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी नगर परिषद चुनावों और विधानसभा उपचुनावों के लिये कमर कसने और पार्टी को पूरे बहुमत से जीत दिलाकर परिषद बोर्ड बनाने के साथ विधायक भी कांग्रेस का बनाने का आग्रह किया गया। आंजना ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनजन तक पंहुचे और उन्हे कांग्रेस की रिती निती और विकास कार्यों से अवगत करावे ताकि जनता सच्चाई जान सके और पार्टी के पक्ष मे मदतानकर कांग्रेस को जनता की सेवा का मौका दे सके।

