विकास अधिकारी अरविंद सिंह राठौड़ प्रधान पंचायत समिति राजसमंद की अध्यक्षता में साधारण सभा कि बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला व विकास अधिकारी नीता पारीक ने उपस्थित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
साधारण सभा में प्रत्येक अधिकारी विभाग की योजनाओं की पूरी जानकारी को जनप्रतिनिधियों से अवगत कराया व राज्य सरकार द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करवाने से अवगत कराया ।
बैठक में प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ ने सभी जनप्रतिनिधि गणों विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सभी विभागीय अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की मंशा एवं क्षेत्र की समस्याओं के अनुसार उनका निराकरण करने के लिए अनुरोध किया गया।

