Breaking News

राजसमन्द / नगर परिषद सभागार मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

नगर परिषद सभागार मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 19, 2020 09:22 AM IST

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी बी एल सोनी के निर्देश पर राजसमंद एसीबी ने आज नगर परिषद सभागार मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन  किया। जिसमे शहर के गणमान्य नागरिकों के अलावा जनप्रतिनिधी,ठेकेदार,मीडिया और विभिन्न विभागों से जुडे लोगों को आमंत्रित किया गया। इस जनसंवाद मे समाज और विभागों मे हो रही रिश्वतखोरी और एसीबी की विभिन्न कार्यवाही को लेकर जानकारी दी गई। राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि समाज या किसी भी विभाग मे यदि कोई काम के बदले रिश्वत राशी की मांग करता है तो यह आपका दायित्व  है कि उसकी तुरन्त सूचना एसीबी को दें और इस भ्रष्टाचार को खतम करने मे सहयोग करे। उन्होने कहा कि केवल अपना काम निकलवाने के लिये रिश्वत देना एक अपराध की श्रेणी मे आता है जिस पर आपके खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है। चौधरी ने कहा कि यदि हम किसी समस्या का समाधान नही करवाना चाहते तो यह समझ लिजिये कि हम खुद एक समस्या है। इसलिये अपनी जिम्मेदारी समझें और रिश्वतखोरी को बढावा नही देकर ऐसे रिश्वतखोरों को पकडवायें ताकि उनका असली चेहरा समाज और कानून के सामने आ सके।

 

RELATED NEWS