राजसमंद मे आमेट उपखण्ड के दौवड गांव मे लगातार पांच दिनों से घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहे पैंथर से लोगों मे दहशथ है। पशुधन का नुकसान होने के साथ लोगों मे डर है कि कभी पैंथर किसी इंसान का भी शिकार कर सकता है। बीती रात गुलाब सेन के बाडे मे घुसकर गर्भवती गाय का शिकार कर दिया। जिससे ग्रामीणों मे दहशथ है। वहीं इन दिनों गर्मी का मौसम होने से लोग छतों और मकान के बाहर सोते है ऐसे मे पैंथर के हमले से भी डरे हुए है। कल गर्भवती गाय के शिकार के बाद आज सुबह मवेशी के मालिक ने वन विभाग को भी सूचना दी लेकिन वहां शाम तक कोई कर्मचारी नही पंहुचा। ग्रामीणों ने गांव मे पिंजरा लगाने की मांग की है।

