Breaking News

राजसमन्द / कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत को मिलेगा जिला स्तरीय सम्मान

कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत को मिलेगा जिला स्तरीय सम्मान
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 24, 2020 08:24 PM IST

 

     राजसमन्द 24 मई/ कोरोना महामारी के दौरान जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन व उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गयी है।

     जिला कलक्टर ने इस अवार्ड की रूपरेखा तैयार करना, समन्वय और प्रस्ताव प्राप्त कर अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी डाॅ. दिनेश राय सापेला को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इस अवार्ड के लिए प्रभारी  अधिकारी द्वारा इसका लोगो जारी किया गया। इस संबंध में थ्री-पी पंचायत अवार्ड की रूपरेखा तैयार की गयी है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि “प्रोमिस फाॅर प्रोटेक्शन विथ पार्टिसिपेशन“ के नाम से यह पंचायत अवार्ड आगामी जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला कलक्टर द्वारा जिले की सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को दिया जायेगा।

     उन्हांेने जानकारी दी कि जिले के समस्त ब्लाॅक की 214 ग्राम पंचायतों के द्वारा निर्धारित प्रारूप में जिला परिषद में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। ब्लाॅक अनुसार सर्वश्रेष्ठ पांच पंचायतों का चयन उनके परफोर्मंेस के आधार पर किया जायेगा। सुरक्षा, सतर्कता और सहभागिता इसके प्रमुख आधार स्तम्भ होंगे। इसके अंतर्गत भामाशाह का योगदान, क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं, हाॅम क्वारेंटाइन की पालना, कोरोना पाॅजिटीव की संख्या, पंचायतों द्वारा वितरित किये गये मास्क व सेनेटाइजर की संख्या, नरेगा योजना में प्रदत्त रोजगारों की संख्या और जारी किये नये जाॅब कार्ड की संख्या, क्वारेंटाइन सेंटर पर किये गये निरीक्षणों की संख्या, आये गये प्रवासियों की संख्या आदि का आंकलन किया जायेगा।

     राजसमन्द कोरोना रक्षक द्वारा प्रदत सेवाएं मूल्यांकन का प्रमुख आधार होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा राजसमन्द कोरोना रक्षक का लोगो प्रिन्ट किया हुआ टी-शर्ट, कैप और मास्क उपलब्ध करवाये गये है। अवार्ड के लिए प्रभारी अधिकारी ने सभी पंचायतों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए हैं। निर्धारित प्रारूप में पंचायतें, सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त संबंधित विकास अधिकारी अथवा जिला परिषद में आवेदन जमा करवाये जा सकेंगे। प्राप्त आवेदन की समीक्षा करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जायेगा जो अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत करेंगे। तत्पश्चात् अन्तिम सूची जारी की जाएगी।

RELATED NEWS