राजसमन्द 9 फरवरी। पंचायत समिति राजसमंद की साधारण सभा की बैठक आज मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में सम्पन्न हुई।
विकास अधिकारी भुवनेश्वर सिह चौहान ने बताया की पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान अरविन्द सिंह राठौड की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। प्रथम साधारण सभा में सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग की योजना से संबंधित जानकारी दी गई।
बैठक में सभी विभागों को अधिकारी कर्मचारी एवं जिला प्रमुख रतनी देवी जाट एवं उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

