Breaking News

राजसमन्द / शांति पूर्ण मतदान ही लोकतंत्र की खूबसूरती - महिमा कुमारी मेवाड़

शांति पूर्ण मतदान ही लोकतंत्र की खूबसूरती -   महिमा कुमारी मेवाड़
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 26, 2024 10:46 PM IST

शांति पूर्ण मतदान पर जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार 

 

राजसमंद। भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ ने शांति पूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। 

 

प्रातः 6 बजे ही देवदर्शन और इष्ट प्रतिमाओं को प्रणाम करने के साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर निकली महिमा कुमारी ने नाथद्वारा, राजसमंद, कुंभलगढ़, भीम, ब्यावर, जैतारण, मेड़ता और डेगाना के अनेक बूथों की स्थिति का जायजा लिया। 

 

बूथ की स्थिति अनुरूप उचित दिशा निर्देश के साथ ही कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए महिमा कुमारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया है जिसका परिणाम भी सकारात्मक आएगा। पूरे क्षेत्र में मतदान के प्रति जागरूकता देखने को मिली है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। 

 

दूसरी तरफ नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी नाथद्वारा, रेलमगरा और आसपास के क्षेत्रों में मतदान की कमान संभाले रखी। मेवाड़ ने भी नाथद्वारा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। 

RELATED NEWS