Breaking News

राजसमन्द / पेडवुमन भावना स्त्री स्वाभिमान अभियान से मासिक धर्म के प्रति बदल रही है समाज की सोच : धर्मनारायण जोशी

पेडवुमन भावना स्त्री स्वाभिमान अभियान से मासिक धर्म के प्रति बदल रही है समाज की सोच : धर्मनारायण जोशी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 23, 2022 08:35 PM IST

मावली विधायक ने देवगढ़ में युवतियों को  किया सेनेटरीपेड का वितरण

 

देवगढ़ : मासिक धर्म यानी माहवारी या पीरियड्स, जिसे लेकर आज भी समाज में संकोच है और आज भी अधिकतर महिलाएं-बालिकाएं इस विषय पर खुलकर बात करने में संकोच करती हैं महिलाओ को चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलना चाहिए जानकारी से ही जागरूकता बढ़ेगी । देवगढ़ में आयोजित करियर महिला मंडल पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी गुरुवार को पहुंचे विधायक ने पेडवुमन भावना पालीवाल के कार्यो के बारे में जाना और जिले में चल रहे स्त्री स्वाभिमान अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक द्वारा पालीवाल के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें संभाग का गौरव बताया और उन्हें आगे के कार्यो में अपना साथ देने को कहा ।  पालीवाल ने मावली विधायक को बताया की किस प्रकार वो महिलाओ के शिक्षा, सुरक्षा ओर स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही है और उनके द्वारा महिलाओ के सशक्तिकरण पर पिछले कई वर्षो से कार्य किया जा रहा है  ।

 

   इस अवसर पर विधायक द्वारा युवतियों को सेनेटरीपेड वितरित कर उन्हें सन्देश दिया की सालो पहले मासिक धर्म को लेकर कई मिथक थे वो सभी संसाधनों की कमी के कारण थे पुराने ज़माने में न तो सिले हुए कपडे थे ना सेनेटरी नेपकिन यही वजह है की महिलाओ को मासिक धर्म के दोरान एक ही जगह रखा जाता था लेकिन बदलते दोर में सब कुछ बदल गया है लेकिन आज भी मासिक धर्म को लेकर समाज और परिवार की चुप्पी और बंदिशे लगाकर उन्हें अकेला रख उन्ही बातो का पालन कराना गलत है समाज को अपनी सोच बदलनी होगी ।

RELATED NEWS