राजसमन्द 24 अप्रैल/ नाथद्वारा शहरी क्षेत्र में मैं. सुराणा टै्रडिंग कम्पनी पर निर्धारित दर से ज्यादा दर पर विक्रय करने की शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में मै0 सुराणा टै्रडिंग कम्पनी, नाथद्वारा द्वारा अनमोल मुंगफली खाद्य तेल, शक्कर, चावल को निर्धारित दर से ज्यादा दर पर विक्रय किया जा रहा था।
जिला रसद अधिकारी संदिप माथुर ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक लोकेश जोशी एवं विधिक बाट-माप अधिकारी रामवतार पुनिया द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच में दुकान में अनियमितता पाई गई। जिसमें पैक्ड सामग्री पर आवश्यक सूचनाओं का अंकन नहीं पाया गया एवं दुकानदार के पास पैक्जिंग लाइसेंस नहीं होने पर भी स्वंय के स्तर पर सामग्री पैक कर विक्रय किया जा रहा था। जिसमें मौके पर बाट-माप अधिनियम के तहत दुकानदार के विरूद्ध 9 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

