Breaking News

राजसमन्द / रेलमगरा कस्बे मे अभी भी लोग उड़ा रहे है लोक डाउन के नियमों की धज्जियां

रेलमगरा कस्बे मे अभी भी लोग उड़ा रहे है लोक डाउन के नियमों की धज्जियां
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 11, 2020 09:39 PM IST

राजसमंद मे जिला प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और लाक डाउन की पालना के लिये पूरे जिले को निर्देश दे रखे है लेकिन रेलमगरा कस्बे मे अभी भी इसका पालन नही किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस केवल सतर्क होने के दावे कर रही है जबकि सुबह प्रतिदिन किराणा और दूध की दुकानों पर भीड जमा हो रही है। लोग इधर उधर बैठकर बतियाते नजर आ रहे है। वहीं दिनभर भी लोग छिपते छिपाते घूम रहे है। जिस पर पुलिस की कोई कार्यवाही नही की जाने से संक्रमण फैलने की संभावनाएं बढने लगी है। लोग अभी तक इस संक्रमण की गंभीरता को नही समझ पा रहे है। इसके पडौस मे चित्तौ़डगढ जिले की सीमा और हिन्दुस्तान जिंक होने से यह संभावना और भी बढ जाती है। इसके बारे मे स्थानीय प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को बिलकुल सफल लाड डाउन बताया जा रहा है। जबकि मौके के हालात देखकर कोई भी समझ सकता है कि रेलमगरा प्रशासन और यहां के वाशिंदे कितने सतर्क है।

RELATED NEWS