Breaking News

राजसमन्द / लोग समाज के दुश्मन होकर जबरन प्रशासन को परेशान करने के प्रयास मे जुटे

लोग समाज के दुश्मन होकर जबरन प्रशासन को परेशान करने के प्रयास मे जुटे
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 30, 2020 07:03 PM IST

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जहां सरकार के साथ अन्य भामाशाह भी मानव मात्र की सेवा के लिये आगे आये है। बेरोजगार और गरीब तबके के परेशान लोगों को भोजन सामग्री और अन्य मदद कर रहे है। वहीं कुछ समाज के दुश्मन घर मे सभी कुछ होते हुए भी अधिकारीयों और सेवा करने वाले लोगों को फोन कर रहे है और खुद को गरीब बताकर मदद की गुहार लगा रहे है। ऐसा कई ईलाकों मे देखने मे आया है। वहीं कुछ परेशान और लाचार लोगों को समय पर मदद भी नही मिल पा रही है। लाक डाउन के चलते ये लोग मजदूरी करने के लिये भी बाहर नही निकल पा रहे है। राजसमंद उपखण्ड अधिकारी सुशील कुमार ने आज ऐसे ही दो फोन का सत्यापन करने पंहुचे और सभी की आंखे खुली की खुली रह गयी। इनके घर मे बीस किलों के करीब आटा पडा था जबकि गेहूं भी पडे मिले। इसी प्रकार मोरचना गांव मे काल पर राशन सामग्री देने पंहुचे एसडीएम ने जांच मे पाया कि उसका फैक्ट्री मालिक उन्हे खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा चुका है। इसके अलावा भी परिवार मे सभी तरह की भोजन सुविधाएं मौजूद है। बावजूद भी ये लोग समाज के दुश्मन होकर जबरन प्रशासन को परेशान करने के प्रयास मे जुटे है। प्रशासन ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर आदतों से बाज नही आने पर कडी कार्यवाही के निर्देश दिये है।

RELATED NEWS