Breaking News

राजसमन्द / आमेट कस्बे मे लोग सुरक्षा चक्र छोडकर बैक एटीएम से पैसे निकालने के लिये सडकों पर लगी भीड़

आमेट कस्बे मे लोग सुरक्षा चक्र छोडकर बैक एटीएम से पैसे निकालने के लिये सडकों पर लगी भीड़
Rajsamand today ✍️✍️ सुनील जैन April 15, 2020 07:11 PM IST

लाक डाउन के दूसरे चरण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषणा होते है आमजनों मे सवाल खडे होने लगे है। जिसके चलते राजसमंद के आमेट कस्बे मे लोग सुरक्षा चक्र छोडकर बैक एटीएम से पैसे निकालने के लिये सडकों पर जमा हो गये। युनियन बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम के बाहर लम्बी कतारें देखी गयी जिनमे से कई लोगों के चेहरे पर मास्क तक नही थे। इसके अलावा एटीएम के दरवाजे,मशीन पर किसी तरह के सुरक्षा उपकरण या सैनेटाईजर की कोई व्यवस्था नजर नही आयी। वहां मौजूद कार्यकर्ता लगातार लोगों से समझाईश करते रहे लेकिन लोग अपने खाते से पैसा निकालने के लिये उत्साहित रहे। जिससे सोशियल डिस्टेंसिंग नही नजर आयी। लेकिन बडा सवाल यह है कि तमाम कस्बे मे पुलिस जाप्ता होते हुए भी इतने लोग यहां कैसे जमा हो गये जो लोगों के जीवन पर खतरा पैदा कर रहे है।

RELATED NEWS