Breaking News

राजसमन्द / केलवा व राजसमन्द मुख्यालय पर कर्फ्यू मे दी गई ठिल बाजार में दिखे लोग

केलवा व राजसमन्द मुख्यालय पर कर्फ्यू मे दी गई ठिल बाजार में दिखे लोग
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 12, 2020 07:49 PM IST

राजसमंद मुख्यालय पर एक ही दिन मे कोरोना दो पोजेटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने एतिहातन कर्फ्यू घोषित कर दिया था आज तीन दिन मे एक भी नया मामला सामने नही आने से कर्फ्यू हटा दिया गया। ऐसा ही एक मामला केलवा में आने पर प्रशासन द्वारा जो कर्फ्यू लगाया गया था उसे भी ढील दे दी गई है। लेकिन लाक डाउन की पालना लगातार जारी करने के आदेश हुए। जिसके तहत सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक सब्जी और किराणा के साथ दूध की दुकानों को भी खोला गया। लेकिन फिर से लोगों की भीड बाजार मे जमा हो गयी। सोशियल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करते लोग दुकानों और सब्जी मण्डी मे जमा हो गये। इसके बाद पुलिस की गाडियां मण्डी मे पंहुची और भीड को हटवाकर सब्जी विक्रेताओं को गलियों मे रवानाकर घूमते हुए सब्जी बेचने के निर्देश दिये। फिलहाल एसडीएम द्वारा एक दिन बाद बाजार नियत समय पर खोलने के निर्देश दिये गये है।

RELATED NEWS