Breaking News

राजसमन्द / जनता मेरा परिवार और परिवार को मझधार में नहीं छोड़ेंगे- सांसद दीयाकुमारी

जनता मेरा परिवार और परिवार को मझधार में नहीं छोड़ेंगे-  सांसद दीयाकुमारी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 30, 2021 07:04 PM IST
जनता मेरा परिवार और परिवार को मझधार में नहीं छोड़ेंगे- 
सांसद दीयाकुमारी 
 
लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं के लिए सांसद मद से स्वीकृत किये 1 करोड़ 27 लाख 
 
2 एम्बुलेंस, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डिजिटल एक्सरे मशीन,100 पल्स ऑक्सीमीटर, सो नेब्युलाइजर खरीदेंगे
 
राजसमन्द। सांसद दीयाकुमारी ने एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि का परिचय देते हुए राजसमन्द संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में कोरोना महामारी से दो दो हाथ करने के लिए 1 करोड़ 27 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने की सांसद मद से स्वीकृति प्रदान की है।
 
पिछले चार दिन से लगातार क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर रही सांसद दीयाकुमारी को मुख्य रूप से एक ही बात परेशान कर रही थी और वो थी हर जगह ऑक्सिजन कि अनुपलब्धता के साथ अन्य चिकित्सा उपकरण की कमी। 
 
जिन क्षेत्रों में चिकित्सा उपकरणों की जो जो कमी उजागर हुई, उसके अनुसार ही सांसद दीयाकुमारी ने एक करोड़ सत्ताईस लाख की लागत से विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए सांसद मद से राशि स्वीकृत प्रदान की।
 
विधानसभा मेड़ता और डेगाना के लिए एक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस, मेड़ता में 5 लीटर क्षमता वाले 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डिजिटल एक्सरे, एवं सीबीसी मशीन, डेगाना में 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जैतारण में 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सो नेब्युलाइजर, 100 पल्स ऑक्सीमीटर, ब्यावर में जवाजा के लिए एक एंबुलेंस तथा 10 पल्स ऑक्सीमीटर ब्यावर विधानसभा के लिए। 
 
राजसमंद जिले के लिए कुल 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर  स्वीकृत किये गए हैं जिसमें से नाथद्वारा, कुम्भलगढ़, भीम और राजसमन्द विधानसभा के लिए 10-10 तथा  आर के चिकित्सालय राजसमंद के लिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अलग से स्वीकृत किये गए हैं।
स्वीकृति के बाद सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि मेरा हर सम्भव प्रयास रहेगा कि जनता की मदद कर सकूं। इतने से में संतुष्ट नहीं हूं, परिस्थिति देखकर ओर भी बड़े कदम उठाये जाएंगे। सम्पूर्ण जनता ही मेरा परिवार है और परिवार को मझधार में नहीं छोड़ेंगे। 

RELATED NEWS