Breaking News

राजसमन्द / गायत्री शक्तिपीठ, राजसमन्द एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस पर लोगों को करवाया योगाभ्यास

गायत्री शक्तिपीठ, राजसमन्द एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस पर लोगों को करवाया योगाभ्यास
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 21, 2020 02:21 PM IST

गायत्री शक्तिपीठ, राजसमन्द एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुष्टिवर्धनम के सहयोग से योग दिवस पर योगाभ्यास लाइव प्रसारण नो चौकी पाल से किया गया। वर्चुअल माध्यम से लगभग 1000 परिजनों ने जुड़कर योग अभ्यास किये। मुख्य योग प्रशिक्षक हिमांशु पालीवाल के नेतृत्व में करतार सिंह, विजया वैष्णव एवं मनीष सोनी ने योग करवाया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी भंवर लाल पालीवाल, व्यवस्थापक गिरजाशंकर पालीवाल, मनोहर लाल माहेश्वरी के साथ आयुर्वेद विभाग राजसमन्द के उपनिदेशक डॉ वीरेंद्र कुमार महात्मा, सहायक निदेशक डॉ प्रधुम्न राजोरा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ महेश दाधीच, डॉ परमेश्वर आचार्य, डॉ विनोद सैनी, डॉ अजय दाधीच साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक पवन घोसलिया, हनुवंत सिंह सहित 20 योग साधक उपस्थित थे। आवश्यक सहयोग में उज्ज्वल साहू, दिव्यांशु पालीवाल, रमेश खारोल, प्रवीण बागोरा, मोहनलाल गुर्जर, भाविक जोशी, बहादुर सिंह, केवल कृष्ण आदि स्वंयसेवक उपस्थित रहे।

 

RELATED NEWS