Breaking News

राजसमन्द / महाराणा राज सिंह का व्यक्तित्व अनुकरणीय :सुरेंद्र सिंह

महाराणा राज सिंह का व्यक्तित्व अनुकरणीय :सुरेंद्र सिंह
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora October 07, 2022 05:39 PM IST

 

पांच दिवसीय राज महोत्सव का शुभारंभ

राजसमंद :महाराणा राज सिंह जन्म जयंती समारोह समिति द्वारा 7अक्टूबर से 11अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे राज महोत्सव का शुभारंभ सुरेंद्र सिंह राव द्वारा आज भूपाल नोबल्स महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम संयोजक सतीश आचार्य ने बताया कि प्रातः 11 बजे समारोह समिति अध्यक्ष डा राकेश तेलंग की अध्यक्षता कुलदीप सिंह चुंडावत ताल मुख्य अतिथि और अर्पणा शर्मा प्राचार्य भूपाल नोबल्स उपस्थित थे। प्रारंभ में महाराणा राज सिंह जी की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संरक्षक महेंद्र कोठारी संयोजक सतीश आचार्य सह संयोजक अनिल खंडेलवाल हेमेंद्र सिंह मारवाड़ हितेश पालीवाल ने मचासीन अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी और इकलाई द्वारा स्वागत सम्मान किया। एडवोकेट भरत पालीवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह राव ने महाराणा राज सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज सिंह जी का मुगल सत्ता तत्कालीन बादशाह औरंगजेब को अनेक बार सीधी चुनौती दे कर मेवाड़ की ताकत का अहसास कराया। चारुमती से विवाह श्री नाथ जी और द्वारकाधीश के विग्रहों को सुरक्षित मेवाड़ में स्थापना जजिया कर देने से मनाही जैसे अनेक साहसी कार्य राजसिंह जी की कीर्ति और यश को वृद्धि और वीरता का उदाहरण है। महाराणा राज सिंह जी का जीवन आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह चुंडावत ताल ने महाराणा राज सिंह को महान सपूत बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आव्हान किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुएआयोजन समिति के अध्यक्ष डा राकेश टेलंग ने महाराणा राज सिंह को राष्ट्र पुरुष बताते हुए उनके दद्वाराकराए गए जन कार्य राजसमंद झील निद्राकुवे बावड़ी महल आदि के निर्माण दद्वाराजनता के सुख सुविधा हेतु सुसाशन का उदाहरण का बताया।र्बीएनसंस्थानकीप्राचार्यडा अर्पणाशर्मा ने समितिकाधन्यवाद ज्ञापित किया।क्रम में समिति के सह संयोजक अनिल खंडेलवाल, गिरिराज श्री माली, हेमेंद्र सिंह मद्वारा, जगदीश कुमावत,खुश कमल कुमावत, मोहन कुमावत युवा मोर्चा अध्यक्ष, हितेश पालीवाल,फतह चंद सामसुखा, महेंद्र कोठारी,अशोक रांका,मनोज पारीद्वारा पा, जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ, बंशी लाल खटीक, पूर्व द्वारा मोहन गुर्जर,नान जी भाई गुर्जर,लक्ष्मी नारायण आमेटा,गौरव पालीवाल, पुष्पेंद्र पन्निक्कर,विनोद आचार्य, मनोज हाड़ा यशवंत शर्मा। राम लाल जाट तेज शंकर आचार्य राधेश्याम शर्मा और बी एन महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही। अंत में कार्यक्रम संयोजक हितेश पालीवाल ने आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वार लक्ष्मण जी कर्णावत की पुस्तक का विमोचन किया गया। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोकी मोहन पुरोहित ने किया।

कल आयोजित होगी भाषण और कविता प्रतियोगिता

कार्यक्रम की श्रंखला में कल सुभाष पब्लिक स्कूल धोइंदा में स्कूली बच्चों हेतु सीनियर और जूनियर वर्ग की भाषण और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इसके लिए सह संयोजक ललित साहू खुश कमल कुमावत गिरिराज काबरा हेमेंद्र सिंह मारवाड़ तैयारी में जुटे हुए हैं। 

RELATED NEWS