Breaking News

राजसमन्द / ऑपरेशन नेगेटिव अभियान अभियान में लगे कार्मिकों को जिला कलक्टर पोसवाल 1 जनवरी को करेंगें सम्मानित

ऑपरेशन नेगेटिव अभियान  अभियान में लगे कार्मिकों को जिला कलक्टर पोसवाल 1 जनवरी को करेंगें सम्मानित
Rajsamand today December 28, 2020 08:15 PM IST

 

 

    राजसमन्द 28 दिसम्बर। ऑपरेशन नेगेटिव महाअभियान में कोरोना के विरुद्ध विशाल जन आंदोलन में घर परिवार सुरक्षित रहने के साथ ही आम नागरिक को जागरूक बनाने के उद्वेश्य के साथ पुरा किया जा रहा है।

    जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नेगेटिव अभियान में सिविल डिफेंस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नसिर्ंग स्टूडेंट्स, स्काउटर, शिक्षक व शिक्षिका अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की बेहतर से बेहतर कोशिश कर रहे हैं।

    जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर राम प्रकाश शर्मा (प्रभारी) अभियान ने बताया कि 1 जनवरी 2021, शुक्रवार को जिला कलेक्टर पोसवाल द्वारा शहर के विभिन्न वाचिंग पांईन्ट्स लगे कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि आज सोमवार को धोइंदा बस स्टैंड पर रेखा जटिया सिविल कार्मिक, उर्मिला पुरोहित स्काउट, सुनीता पानेरी, धमेर्ंद्र गुर्जर आदि कार्मिकों द्वारा मास्क वितरण किये गये। उन्होंने बताया कि अब तक 5000 मास्क वितरित किए जा चुके हैं एवं यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।

RELATED NEWS