Breaking News

राजसमन्द / बिना सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे कार्मिक

बिना सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे कार्मिक
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 19, 2020 08:26 PM IST

राजसमन्द, 19 अप्रैल/ जिला कलक्टर ने बताया कि जो कार्मिक कार्यालय में नहीं आयेंगे वे वर्क फ्राॅम होम करेंगे और उन्हें किसी भी समय ड्युटी पर बुलाया जा सकता है। ऐसे कर्मचारी बिना सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। सभी राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी घर से कार्यालय में राजकीय वाहन से अथवा अपना राजकीय परिचय पत्रा दिखाकर आ सकेंगे। अलग से कोई पास की आवश्यकता नहीं रहेगी। कार्यालय समय में सभी कार्मिक जो कार्यालय में उपस्थित हैं, वे कार्यालय में ही रहेंगे। किसी भी कारण से कार्यालय परिसर से बाहर नहीं जायेंगे व प्रशासनिक सुधार विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार संधारित मुवमेन्ट पंजिका में बिना इन्द्राज किये कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। सभी कार्यालयाध्यक्ष अक्षरशः पालना सुनिश्चित करेंगे। कार्यालयाध्यक्ष इसके लिये व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

RELATED NEWS