Breaking News

राजसमन्द / महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
Rajsamand today July 19, 2022 08:00 PM IST

महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती शकुन्तला शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुसार समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में ही खेल मैदान और पार्किंग के आस-पास पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. सुमन बडोला, डॉ. दिनेश हंस, डॉ. दुर्गेश शर्मा, डॉ. बृजेश कुमार बासोतिया, डॉ. संतोष भण्डारी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा शर्मा, डॉ. महेश चन्द्र तिवारी, डॉ. गोपाल लाल कुमावत, श्री मनदीप सिंह, श्री सोहन लाल गोसाई, श्री अनिल कुमार कालोरिया, डॉ. मीनाक्षी बोहरा, श्री विजय कुमार, श्री मुकेश कुमावत उपस्थित थे। 

RELATED NEWS