केलवा गौशाला में शपथ ग्रहण समारोह कैबिनेट मंत्री जोगाराम कुमावत का कार्यक्रम आज

केलवा क्षेत्र मे स्थित श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला में श्री राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर जिला शाखा राजसमंद के निर्विरोध निर्वाचित जिलाअध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह रविवार को गौशाला प्रांगण में आयोजित होगा गौशाला के अध्यक्ष रामनारायण पालीवाल ने बताया है की कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत , एवं दिनेश गिरी महाराज प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान गौ सेवा समिति जयपुर, रघुनाथ सिंह राजपुरोहित महामंत्री राजस्थान गौ सेवा समिति जयपुर, ब्रह्मचारी संत अवधेश चेतन महाराज सूरजकुंड, मेवाड़ महामंडलेश्वर सीताराम दास महाराज आमेट, खुशाल भारती महाराज चीरवा उदयपुर, महंत योगी प्रकाश नाथ महाराज धोलागढ़ धाम, गोविंद बल्लभ दास महाराज उपाध्यक्ष राजस्थान गौ सेवा समिति जयपुर, हीरापुरी महाराज संरक्षक राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर, रघुनाथ भारती महाराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर, संत प्रकाश दास महाराज निवाई टोंक, साध्वी कपिल गोपाल सरस्वती, साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती, हरिदास महाराज आड़ावाड़ा आश्रमश, देवदास त्यागी घाने राव , चेतन दास महाराज वाणी आश्रम, संत दास जी त्यागी , जडोल आश्रम, निर्मल राम महाराज रामद्वारा केलवा, अवधूत शरण महाराज गरुड़ शिखर, मुमुक्षु राम महाराज रामद्वारा आमेट, रामदास त्यागी आमेट, संत दास त्यागी जाडोल, बलराम दास महाराज छापर वाले बालाजी कुंवारिया, समेत कई संतों का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है रोहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में ओटाराम देवासी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, दीप्ति किरण माहेश्वरी विधायक राजसमंद विधायक भी लादू लाल पिपलिया विधायक सहाडा ,अशोक कोठारी विधायक, भीलवाड़ा छगन सिंह राजपुरोहित विधायक आहोर,समारोह में क्षेत्र की पंचायत में युवाओं द्वारा पीले चावल देकर न्योता दिया जा रहा है एवं दिव्य सत्संग को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारी की गई है साथ ही करीब 1100 आदमियों की व्यवस्था के लिए वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था के साथ ही गोवर्ती प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

