Breaking News

राजसमन्द / तासोल के पर्वतखेडी गांव मे 19 मोर मृत हालत मे मिले मामले की पुलिस कर रही है जांच

तासोल के पर्वतखेडी गांव मे 19 मोर मृत हालत मे मिले मामले की पुलिस कर रही है जांच
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 22, 2020 05:40 PM IST

राजसमंद के केलवा थानाक्षैत्र स्थित सांसद आदर्श ग्राम पंचायत तासोल के पर्वतखेडी गांव मे 19 मोर मृत हालत मे मिले जबकि तीन मोर तडपते हुए घायल हालत मे मिले। ग्रामीणों की सूचना पर केलवा थाना पुलिस मौके पर पंहुची और वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। वहीं तीन मोर गंभीर हालत मे होने से वेटेनरी डाक्टरों की टीम  को मौके पर बुलवाया गया। तीनों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे उपचार के लिये राजसमंद वन विभाग कार्यालय पंहुचाया गया। जबकि बारी मोरों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिये राजसमंद भेजा गया। प्रारंभिक पडताल मे मोरों की मौत का कोई कारण सामने नही आया है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने जहरीला दाना डालकर शिकार की नियत बताया तो कुछ ने अधिक गर्मी के कारण पानी की कमी से मौत होने की आशंका जतायी है। अब पूरी तस्वीर तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पायेगी।

RELATED NEWS