राजसमंद के देलवाडा कस्बे मे लाक डाउन के दौरान एक पीरबावजी के स्थान के पास बने कमरों मे छिपे 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तारकर नाथद्वारा के मीरा होटल मे आईसोलेट किया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले का खुलासा नही कर पायी है कि ये लोग कौन है और किस उद्देश्य से यहां छिपे हुए थे। जानकारी के अनुसार कस्बे के एक पीर बावजी के स्थान पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस की टीम के साथ छापा मारा और सभी को पकडकर देलवाडा पीएससी मे प्राथमिक जांच के बाद गुपचुप तरीके से नाथद्वारा सीएससी मे भिजवाया। जहां सभी को सेनेटाईज के बाद सैम्पल लिये गये और सभी को मीरा होटल मे होम आईसोलेट किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना देलवाड़ा ने विरूद्व (1) श्री वसीम पिता अब्दुल लतीफ सेख मुसलमान उम्र 15 साल निवासी कोटडा छावनी थाना कोटडा जिला उदयपुर हाल खांजीपीर उदयपुर, (2) श्री मोहम्मद जफर पिता मोहम्मद अनवर हुसैन भिस्ती मुसलमान उम्र 45 साल निवासी भवानीनगर, तिलकनगर भीलवाडा थाना सदर जिला भीलवाडा (3) श्री मोहम्मद खालीद पिता मोहम्मद रहीमबक्श शोरगर मुसलमान उम्र 20 साल निवासी मुर्सीद नगर दारूलुम के आगे सवीना, थाना सवीना जिला उदयपुर, (4) श्री इकराम पिता घोष मोहम्मद पठान मुसलमान उम्र 25 साल निवासी गरीब नवाज कोलोनी मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर, (5) श्री ललित डोगरा पिता सुभाष डोगरा पंजाबी उम्र 25 साल निवासी 30,छोटी भ्रमपुरी थाना सुरजपोल जिला उदयपुर, (6) श्री अय्यान खान पिता अब्दुल मजिद मुसलमान उम्र 11 साल निवासी अहमद हुसैन कोलोनी मल्लातलाई थाना अम्बामाता,उदयपुर, (7) श्री साहिल पिता असफाक मुसलमान उम्र 14 साल निवासी मलाड वेस्ट गेट नम्बर 6 मालवनी कोलोनी थाना मलाड, मुंबई, (8) श्री अजय अलरेजा पिता ओमप्रकाश सिन्धी उम्र 32 साल निवासी 8जे,गली नम्बर 13 शक्ति नगर थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर, (9) श्री लेहरूलाल पिता गणेशलाल गमेती उम्र 15 साल निवासी छोटा भीलवाडा देलवाडा थाना देलवाडा जिला राजसमन्द, (10) श्री बिलाल पिता रईश मुसलमान उम्र 12 साल निवासी बरकत कोलोनी छोटी मस्जिद, सवीना थाना सवीना जिला उदयपुर (11) श्री मोहम्मद तनवीर पिता मोहम्मद युसुफ मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गरीब नवाज कोलोनी गली नम्बर 2 मल्ला तलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर, (12) श्री मुस्लिम खान पिता शमशेर खान पठान मुसलमान उम्र 75 साल निवासी कमली का गुडा थाना देलवाडा तथा (13) श्री खुर्शीद पिता मुस्लिम खान मुसलमान उम्र 39 साल निवासी कमली का गुडा देलवाडा जिला राजसमन्द द्वारा लोकडाउन के दौरान सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का तथा धारा 144 सीआरपीसी का उल्लघन करने की रिपोर्ट दी जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।

