राजसमंद के रेलमगरा थानाक्षैत्र के चोकडी गांव मे संदिग्ध हालत मे पडा युवक का शव मिला है। सूचना के बाद रेलमगरा थानाधिकारी छगन पुरोहित मय जाप्ता मौके पर पंहुचे और हालात का जायजा लिया तो भील बस्ती के पास बने सामुदायिक भवन मे शव पडा मिला। लेकिन शव पर किसी तरह के कोई निशान नही थे साथ ही जहर के भी कोई संकेत नही मिले। इससे उसकी मौत पर संदेह हुआ तो पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर रेलमगरा सीएससी की मोर्चरी मे रखवाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक कल शाम खाना खाकर घर से निकला था और सुबह उसका शव पडा मिला। पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर अनुसंधान जारी है।

