राजसमंद की स्थापना के साथ ही मेवाड की कुलदेवी जिसे राणा राजसिंह द्वारा स्थापित किया गया था। राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित राठासेन माताजी मंदिर मे कोरोना संक्रमण के चलते सोशियल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा अर्चना का क्रम शुरु हो गया है। यहां प्रतिदिन सांयकाल की आरती की जाती है लेकिन कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल के निर्देश पर सोशियल डिस्टैंसिंग की पालना करते हुए दूरी बनाये रखने के साथ ही मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी गई है। आमदिनों मे आरती के दौरान यहां भारी भीड रहती है लेकिन लाक डाउन के दौरान केवल पूजा और आरती का क्रम ही चल रहा है।

